बिलासपुर

सीएम के निर्देश बाद, एक दर्जन से अधिक हुक्का बार मे पुलिस की दबिश

(आशीष मौर्य सहयोगी प्रदीप भोई) : बिलासपुर – शहर में अवैध रूप से चल रहे एक दर्जन से अधिक हुक्का बारो में शनिवार की रात पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। बार में नाबालिग सहित युवको को हुक्का पीते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने बार से भारी मात्रा में हुक्का और तंबाकू बरामद किया है। बार के संचालकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Advertisement

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के अनुसार शनिवार रात आला अधिकारियों के आदेश पर जिले के सभी थानों के द्वारा हुक्का बार के विरुद्ध अभियान की शुरुआत की गई है।
इस अभियान के तहत आज दिनांक 23 अक्टूबर 2021 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यवाहियां की गयी इस दौरान शहर के निम्न हुक्का बार में थाना प्रभारी व सीएसपी द्वारा दबिश दी गयी।

Advertisement
Advertisement


1) शिवा इन चकरभाठा थाना
2) कोका लॉन्ज तोरवा थाना
3) लिग्रीक तोरवा थाना
4) ब्लैक बैरी तोरवा थाना
5)सिल्वर ऑक सिविल लाइन
6) ब्लेक जैक तारबाहर थाना
7) एमिगोस तारबाहर थाना
8) नटराज तारबाहर थाना
9)रॉयल पार्क सिविल लाइन थाना
10)प्लेटिनियम सिविल लाइन थाना
11)वायरस कैफ़े कोतवाली थाना
12)कोलकाता रेस्टोरेन्ट कोतवाली थाना
13)एडिक्सन कैफे सिविल लाइन थाना
14)वेलहल्ला रेस्टोरेंट सिविल लाइन थाना
15)हैंगओवर कैफे सिविल लाइन थाना

Advertisement

दबिश के दौरान थाना तारबाहर के पुराना बस स्टैंड स्थित ब्लेक जैक हुक्का बार एवं सिविल लाइन के वेलहल्ला रेस्टोरेंट में नशीला हुक्का युवाओं को पीने दिया जा रहा था जिस पर तारबाहर पुलिस ने संचालक व मैनेजर एवं सिविल लाइन पुलिस ने मैनेजर के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत मामला कायम करते हुए कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement


1) संचालक (ब्लेक जैक)- विशाल महंत पिता केशव महंत उम्र 20 वर्ष निवासी दरबार लाज, तेलीपारा,बिलासपुर

2) मैनेजर (ब्लेक जैक) – अवी श्रीवास्तव पिता सागर श्रीवास्तव उम्र 20 वर्ष निवासी- मगरपारा चौक बिलासपुर

3) मैनेजर (वेल्हल्ला रेस्टोरेंट) – मनीष छेतानी पिता स्व दिलीप छेतानी 28 वर्ष सिन्धी कालोनी सिविल लाइन के खिलाफ करवाही की गयी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button