छत्तीसगढ़

उच्चाधिकारियों के बाद अब प्रदेश में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों के ट्रांसफर होने की चर्चा

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : प्रदेश में शासन के द्वारा एक दिन पूर्व वरिष्ठ पुलिस उच्चाधिकारियों के तबादलों के बाद अब कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदलने की चर्चाएं खबरों में है। कहा जा रहा है कि जिन पुलिस अधीक्षकों को एक ही जिले में खासा समय हो गया है तथा जिनका काम संतोषजनक नहीं पाया गया है।

Advertisement

उन्हें “खो” करने की तैयारी प्रशासन के द्वारा की जा रही है। क्योंकि अब आगामी विधानसभा चुनाव को मात्र 10-11 माह बचे हैं। ऐसे में कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर प्रदेश सरकार किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहती।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश की राजधानी में आईजी स्तर के अधिकारियों के तबादले के बाद से ही यह चर्चा शुरू हो गई है कि राज्य के कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला हो सकता है। राजधानी में इस तरह की खबरें आने के बाद से पुलिस मुख्यालय में हलचल बढ़ गई है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button