छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जैजैपुर विधायक के बाद उनके पीए के घर का भी ताला टूटा

(हेमंत पटेल ) : जांजगीर -चाम्पा : जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा के निवास में हुई चोरी के बाद उनके पीए के मकान का भी ताला टूटा। पुलिस जांच के नाम पर अब तक सिर्फ खानापूर्ति ही कर रही है। जैजैपुर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी और बढ़ते अपराध के लिए विधायक केशव चंद्रा ने पुलिस को ही जिम्मेदार  ठहराया है।पुलिस के खिलाफ उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।

Advertisement

जांजगीर चांपा जिला के जैजैपुर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है,क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध को देखते हुए लोगो में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। जैजैपुर विधायक पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस दिन मानसून सत्र शुरू हुआ उसी दिन उनके जैजैपुर के सुने मकान में चोरी हुई थी,घटना के दिन पुलिस के आला अधिकारी मौके में पहुंचे थे।

Advertisement
Advertisement

लेकिन जैसे जैसे मानसून सत्र समाप्त होता गया वैसे वैसे पुलिस की जांच कमजोर होती गई।उन्होंने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण क्षेत्र में अपराध बढ़ रहा है ,केशव चंद्रा ने 22 अगस्त तक जैजैपुर क्षेत्र में हुए चोरी और अपने घर की चोरी का खुलासा नहीं होने पर 23 अगस्त को जैजैपुर थाना का घेराव करने की चेतावनी दी है।

Advertisement
केशव चंद्रा विधायक जैजैपुर

इस मामले में उप पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि जैजैपुर विधायक के निवास में हुए चोरी की जांच के मामले में पुलिस अधीक्षक खुद निगरानी रखे हुए है। आईटी सेल को भी लगाया गया है ,लगातार संदेहियों की धरपकड़ की जा रही है और पूछताछ हो रही है। इसके अलावा अन्य मामलो में भी आरोपियों की तलाश की जा रही है ।

Advertisement
अनिल सोनी उप पुलिस अधीक्षक

जिले में बढ़ते अपराध के लिए जैजैपुर विधायक ने जिले की लचर पुलिस व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है और पुलिस पर शराब के कारोबारियों से अवैध उगाही करने का भी आरोप लगाया है ,केशव चंद्रा ने अपने घर में हुए चोरी के मामले में पुलिस पर निशाना साधा है और अब आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button