देश

हर हर शंभू के बाद अब फरमानी नाज ने गाया ज़ोरदार कृष्ण भजन…बनी श्याम की दीवानी

(शशि कोन्हेर) : इंडियन आइडल की पूर्व प्रतिभागी फरमानी नाज बीते कुछ दिनों से चर्चा में हैं। हर हर शंभू गीत के चलते चर्चा में रहीं फरमानी नाज ने कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण का भजन गाया है। उनका यह भजन दीवानी दीवानी यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस गाने को फरमानी नाज ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है और इसे अब तक एक लाख 70 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Advertisement

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के इस गाने में फरमानी नाज मीरा की तरह श्याम की दीवानी बनी नजर आ रही हैं। वह मीरा की तरह ही कृष्ण की भक्ति कर रही हैं। गाने के बोल हैं- श्याम तेरी मैं जोगन बन गई, बन गई दीवानी…, दीवानी-दीवानी, मैं श्याम की दीवानी। फरमानी ने मस्ती में इस गाने को गाया है।

Advertisement
Advertisement

इस गाने के बोल बेहद दिलकश हैं जिन्हें राज हिंदसन और अनुज मुल्हेडा ने लिखा है जबकि म्यूजिक मनीष त्यागी ने दिया है। यूट्यूब के साथ साथ फरमानी नाज ने ये गाना अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट किया है। यहां भी ये गाना खूब देखा और शेयर किया जा रहा है।

Advertisement

बता दें कि फरमानी नाज ने बाबा भोलेनाथ की भक्ति से भरे गीत हर हर शंभू को अपने अंदाज में गाया तो मुस्लिम कट्टरपंथियों ने नाराजगी व्यक्त की थी। देवबंद स्थित मौलवी मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि शरिया कानून के तहत गाने की अनुमति नहीं है। खुद को मुस्लिम मानने वाली महिला को ऐसे गाने गाने से दूर रहना चाहिए। हालांकि फरमानी ने जवाब देते हुए कहा था कि एक कलाकार का कोई धर्म नहीं होता है और ना ही संगीत का कोई धर्म होता है।

Advertisement

गाया था हर घर तिरंगा गाना

फरमानी नाज ने विवाद के बीच 15 अगस्त पर ‘हर घर तिरंगा’ गाना गाया था। उनके नए देशभक्‍त‍ि गाने को रिलीज के साथ ही फैंस ने बेशुमार प्‍यार दिया था। इस गाने को अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button