बिलासपुर

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे अधिवक्ता…नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी किया मतदान..!

(शशि कोन्हेर के साथ भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के निर्वाचन में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने मतदान में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं। आज 11 फरवरी को सुबह 11 से शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक नवीन सामुदायिक भवन में चलेगा। 12 फरवरी को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किये जाएंगे।


अधिवक्ता संघ निर्वाचन 2022 में इस बार अध्यक्ष पद के लिए दो पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर वाजपेयी, लक्ष्मीनारायण शर्मा व शैलेश सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य और छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने भी जिला न्यायालय पहुँचकर मतदान किया।इस दौरान उनके साथ वरिष्ट अधिवक्ता गण मौजूद रहे। इसके साथ ही इस चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए धरम प्रकाश यादव, कुंज बिहारी श्रीवास्तव, विनोद कुमार शर्मा, महिला उपाध्यक्ष के लिए दिव्या जायसवाल, नवनीता पांडेय, सचिव पद के लिए आदर्श गुप्ता, कमल किशोर सिंह, कृष्ण सागर गोरख, रश्मि पांडेय, रवि कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष पद के लिए भरत लोनिया, मानस तिवारी, नागेंद्र कुमार सोनी, पीआर श्रीवास रविशंकर तिवारी, सह सचिव पद के लिये काजी शकिलुद्दीन अंसारी, लीना अग्रहरी, निरंजन कुमार कश्यप, प्रमोद कुमार कौशिक, राकेश कुमार चौबे, श्वेता शास्त्री, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव के लिए मनोज कुमार पाठक, सचिन दिघरस्कार, विनोद कुमार अंचल, ग्रंथालय सचिव पद के लिए एजाज उल्लाह रिजवी, ज्ञानेश्वर सिंह, संध्या पांडेय, सूर्यकांत शर्मा, ग्रंथालय सह सचिव पद के लिए अजय कुमार द्विवेदी, गीता मेश्राम, मनीष कुमार पाठक, श्रवण कुमार रात्रे, विनय कुमार दुबे एवं कार्यकारणी सदस्य पद अमित सोनी, अंकित शर्मा, आशीष दुबे, अश्वनी कुमार, दुर्गेश कुमार गोयल, फुलमनी गोयल, हरीश चेलकर, ज्योति गोस्वामी, ललितभूषण पासवान, लक्ष्मीकांत पांडेय, मनीष कुमार कश्यप, मनीषा नंदी, मोहम्मद फारुख आजम, नीता चौबे, राजकमल कौशिक, संजय कुमार साहू, शंशाक उपाध्याय, सीताकांत तिवारी, सुधीर पांडेय, सूरज प्रसाद मिश्रा व विजेन्द्र कुमार तिवारी मैदान में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button