देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किस कांग्रेसी नेता को कहा…अधिकारियों को धमकाते हैं…आतंकी जैसे हो गए हैं..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : मध्य प्रदेश में चल रहे नगरीय निकाय चुनावों में जुबानी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सीधी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को आतंकी बताया। शिवराज ने कहा कि कमल नाथ आतंकी जैसे हो गए हैं। वे अधिकारियों, कर्मचारियों को धमकाते हैं। कहते हैं भाजपा का साथ दे रहे हो, मैं देख लूंगा, निपटा दूंगा। उन्होंने कहा कि कमल नाथ जब सीएम थे, तब अधिकारियों, कर्मचारियों को धमकाने, अपमानित करने का काम करते थे। अब भी वे बाज नहीं आ रहे हैं। रस्सी जल गई, लेकिन बल नहीं गया।

Advertisement
Advertisement


इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि आतंकियों और देश के दुश्मनों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके लिए देश सर्वोपरि है। सभा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सीधी, शहडोल, रीवा में भी सभाएं कीं और कटनी में रोड शो किया।

Advertisement

कांग्रेस के समय ऐसी सड़कें थीं कि गाड़ियों के साथ हड्डियां भी टूट जाती थीं

Advertisement

शहडोल के धनपुरी में शिवराज ने कहा कि यहां जितने विकास के काम हुए हैं, वह भाजपा की सरकार ने ही कराए हैं। कांग्रेस के समय में तो ऐसी सड़कें थीं कि रीवा से शहडोल आने-जाने में गाड़ियां टूटने के साथ शरीर की हड्डियां भी टूट जाती थीं। उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को कांग्रेस की कमल नाथ सरकार ने बंद कर दिया था, जिन्हें चालू कर दिया गया है। गरीबों के कल्याण और विकास के लिए पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button