देश

अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी, राहुल गांधी के साथ यात्रा में हुई शामिल

(शशि कोन्हेर) : एक दिन केे ब्रेक के बाद भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन जिले की सीमा छोड़कर आगे बढ़ गई है। सुबह हल्की ठंड थी, लेकिन राहुल गांधी गर्म कपड़ों के बगैर सफेद टी शर्ट और काली पैंट पहने यात्रा में निकल पड़े। उसके साथ दिग्विजय सिंह चल रहे थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश सेवा दल की टीम के साथ यात्रा में सबसे आगे चल रहे थे। राहुल के साथ बारी-बारी से उज्जैन के स्थानीय नेता भी साथ चल रहे थे। राहुल नेताओं से मालवा क्षेत्र के बारे में भी जानकारी ले रहे थे।

Advertisement

यात्रा मेें अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी शामिल हुई। वे काफी देर तक राहुल गांधी से बातें करते हुए साथ चलीं। राहुल के साथ चल रही टीम यात्रा में शामिल आम लोगों को भी उन से मिलवाने के लिए ला रही थी। विधायक जीतू पटवारी,पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी यात्रा में शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement

यात्रा का गुरुवार को 83 वां दिन है। अब तक 36 जिलों से भारत जोड़ो यात्रा गुजर चुकी है। अब श्रीनगर तक पहुंचने के लिए यात्रा को 1209 किलोमीटर की दूरी तय करना है। यात्रा मध्य प्रदेश में 23 नवंबर को दाखिल हुई थी। गुरुवार को प्रदेश में यात्रा का नौवां दिन है। यात्रा घटि्टया की तरफ बढ़ गई है। आगर मालवा होते हुए यात्रा 4 दिसंबर को राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी। यात्रा ने आठवें दिन उज्जैैन मेें ब्रेक लिया था। उज्जैन में राहुल गांधी ने एक बड़ी आम सभा को संबोधित किया था। राहुल ने महाकाल मंदिर में जाकर पूजा भी की थी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button