देश

अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का 75 वर्ष की उम्र में निधन…

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का मुंबई में निधन हो गया है। उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते आखिरी सांस ली। मशहूर सीरियल बालिका वधू में दादी सा की भूमिका निभाने वाली सुरेखा के निधन से हिंदी टीवी जगत में शोक की लहर है।

Advertisement

अभिनेत्री के मैनेजर ने उनके निधन की पुष्टि की है। मैनेजर ने बताया कि दुख की बात है कि सुरेखा जी नहीं रहीं। 75 साल की उम्र में आज सुबह उनका देहांत हो गया। दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह काफी परेशानी में थीं। ब्रेन स्ट्रोक के बाद सुरेखा पर इलाज का तेजी से असर नहीं हो रहा था। वह लंबे समय तक अस्पताल में रही थीं। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था और दवाईयों का जैसा असर उनपर होना चाहिए वैसा नहीं हो रहा था। ब्रेन स्ट्रोक के कारण बने क्लॉट को इलाज के जरिए निकाल दिया गया था।

Advertisement
Advertisement

खबरों की मानें तो साल 2020 में सुरेखा ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुई थीं। वहीं, बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस का निधन आज कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। वह दूसरे ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हुए कॉम्पलीकेशन्स से जूझ रही थीं।

Advertisement

बता दें कि सुरेखा ने थिएटर, फिल्म और टीवी में खूब काम किया है। उन्होंने साल 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। सुरेखा को सपोर्टिंग अभिनेत्री के लिए तीन बार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button