बिलासपुर
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे बनी बिलासपुर की बहू…..
(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर के विख्यात कारोबारी विनोद जैन के पुत्र विक्की जैन के साथ आज फिल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का विवाह संपन्न हुआ। विनोद जैन शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डेंटल कॉलेज समेत अनेक प्रतिष्ठानों के संचालक हैं।
Advertisement
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन आखिरकार आज 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए। इस जोड़े ने मुंबई के ग्रैंड हयात में एक भव्य शादी समारोह किया जिसमें उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।