देश

आरोपियों का बयान हमने निर्दोष लोगों को मारने वाले हत्यारे को मारा हमें कोई अफ़सोस नहीं

(शशि कोन्हेर) : माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीन आरोपियों का बयान सामने आया है। हत्यारोपियों के अनुसार उन्होंने निर्मम हत्यारों की हत्या की है, जिसका उन्हें कोई अफसोस नहीं है।

Advertisement

आरोपियों ने कहा कि माफिया अतीक का पाकिस्तान से संबंध था। अतीक और उसके गैंग ने तमाम निर्दोष लोगों का कत्ल किया था। अतीक जमीन हड़पने के लिए हत्या करता था। अपने खिलाफ गवाही देने वालों की जान भी ले लेता था। उसका भाई अशरफ भी ऐसा ही व्यक्ति था। यही कारण है कि इन राक्षसों का संहार जरूरी था। इन लोगों ने काल्विन अस्पताल में हत्या करने के बाद यह बयान पुलिस को दिया है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

इधर बताया जा रहा है कि यह तीनों हत्यारोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। इनमें से लवलेश तिवारी बांदा, सनी पुराने हमीरपुर और अरुण मौर्या कासगंज का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने सारा सच उगल दिया। उन्होंने कहा कि माफिया अतीक का न केवल पाकिस्तान और उसकी खूफिया एजेंसी आइएसआइ से संबंध था। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से भी उसका कनेक्शन सामने आया था। अतीक का गैंग के लोग लगातार लोगों को परेशान करता रहा है। इन लोगों को मारना जरूरी था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button