छत्तीसगढ़

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपी धरा गया

Advertisement

(धीरेंद्र मेहता) :  नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की है।

Advertisement
Advertisement

कुछ दिनों पहले ही हिर्री क्षेत्र के गांव से नाबालिक लड़की का अपहरण हो गया था। नाबालिक को खोजते परिजन परेशान हो गए थे। जब नाबालिक  नहीं मिली तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।हिर्री पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहरण का मामला दर्ज कर पतासाजी में जुट गई।

Advertisement

तभी पुलिस को सूचना मिली कि खजुरी गांव में एक युवक नाबालिक लड़की को अपने घर में रखा हुआ है। पुलिस बिना समय गवाएं गांव पहुंची और घेराबंदी कर युवक के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया।

Advertisement

पकड़ा गया आरोपी दिल हरण यादव से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो युवक टूट गया, और बताया कि नाबालिक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ कई बार अनाचार किया।

महिला संबंधी अपराध को लेकर पुलिस गंभीर है। तभी तो 1 सप्ताह के भीतर ही अपहरण के मामले को सुलझा लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी दिलहरण यादव के खिलाफ धारा 363 366 376 2( ढ)4,6 पोक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही न्यायालय पेश कर दिया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button