छत्तीसगढ़

अरपा पार में बिछेगा बड़े नालों का जाल, बरसात में जलभराव की नहीं होगी समस्या- महापौर यादव ने साढ़े 6 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर :  बरसाती सीजन में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अरपा पार में बड़े नालों का जाल बिछाया जा रहा है। इन नालों के निर्माण होते ही बरसाती पानी सीधे नदी में उतर जाएगा। महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन ने शुक्रवार को अरपा पार सरकंडा, बंधवा पारा और मंगला में करीब साढ़े छह करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

Advertisement
Advertisement


इस अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के हर जिले के साथ ही बिलासपुर नगर निगम के विकास को लेकर चिंतित रहते हैं। वे हर प्रवास में बिलासपुर की जनता का हालचाल पूछने के साथ ही समस्याओं को लेकर चर्चा करते रहते हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बिलासपुर निगम के जलभराव वाले क्षेत्रों में बड़े नालों का निर्माण कराने के लिए 15 वें वित्त आयोग से बड़ी राशि स्वीकृत की है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 61-62, वार्ड क्रमांक 65, वार्ड क्रमांक 13 व 14 में करीब साढ़े करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जा रहा है। चूंकि समय कम है। इसलिए हमने नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को बरसात से पहले सारे निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इन नालों का निर्माण होने से बरसाती पानी एक फ्लो में नदी में उतर जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या नहीं होगी। भूमिपूजन के अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, पार्षद सीमा दुसेजा, श्याम साहू, श्याम पटेल, पुष्पा तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि हेमंत मरकाम आदि मौजूद रहे।

Advertisement

जानिए, किस वार्ड में कितने का विकास कार्य होगा

० वार्ड क्रमांक 62 शास्त्री नगर में 2.08 करोड़ से नाला निर्माण।
० वार्ड क्रमांक 65 संत नामदेव नगर में 26 लाख से नाला निर्माण।
० वार्ड क्रमांक 13 अभिषेक विहार से अरपा नदी तक 3 करोड़ 74 लाख रुपए से आरसीसी नाला निर्माण।
० वार्ड क्रमांक 14 अभिषेक विहार मेन रोड से 39.96 लाख की लागत से 216 मीटर नाला निर्माण।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button