बिलासपुर

कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवती, जांच में जुटी पुलिस

(भूपेन्द्र सिंह राठौर) : बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहर्सी में एक 20 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ग्राम लोहर्सी निवासी संजना साहू मंगलवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। बुधवार सुबह परिजन रोजाना की तरह खेत काम करने चले गए थे।

Advertisement

करीब सुबह 9 बजे जब परिवार के लोग वापस घर लौटे तो घर के भीतर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। संजना की लाश कमरे में पंखे से दुपट्टे के फंदे पर लटकती मिली। घटना की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पचपेड़ी थाना पुलिस को दी।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पचपेड़ी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button