48 घंटे का अल्टीमेटम, उपर से बोरिया बिस्तर समेटने का आदेश, हॉस्टल के छात्रों मे टेंशन

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के बालक छात्रावास के अधीक्षक का एक आदेश से वहाँ रहने वाले छात्रों को टेंशन मे डाल दिया है। ताज़ा आदेश में कहा है कि परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों को 48 घंटे के अंदर हॉस्टल खाली करना होगा। परेशान छात्रों ने सामानो की सुरक्षा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। क्योंकि आदेश मे छात्रों को अपना बोरिया बिस्तर समेटने कहा है।

न्यायधानी बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीर सावरकर बालक छात्रावास के अधीक्षक की ओर से जारी आदेश पढ़कर छात्रों की चिंता बढ़ गई है। जिसमे लिखा है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों को 48 घंटे के अंदर हॉस्टल का कमरा खाली करना होगा। छात्रों ने विवि प्रशासन से सहयोग करने सामान सुरक्षित रखने जगह की मांग की है।
गुरु घासीदास केंद्रीय विवि के वीर सावरकर बॉयज हॉस्टल मे रहने वाले छात्र जिले और प्रदेश से बाहर निवास करते है। ऐसे मे पूरा सामान समेटकर साथ लेकर जाने का आदेश हास्यसपद और चकित करने वाला है। 30 अप्रैल को चस्पा किए पहले आदेश मे साफ लिखा है कि छात्रावास में रहने वाले सभी छात्र सत्र 2025-26 की परीक्षा समाप्त होते ही गर्मियों की छुट्टियों मे छात्रावास छोड़ते समय अपनी समस्त सामाग्री साथ ले जाएंगे। साथ मे यह भी कहा है की कमरे का ताला खोलकर केयर टेकर से अपने सामानो का सत्यापन कराकर, मेस वेंडर से नो ड्यूस कराकर ही छात्रावास से जाएँगे। 8 मई को दूसरे आदेश में लिखा है कि नियमानुसार छात्रों को परीक्षा समाप्त होने के 48 घंटे के भीतर छात्रावास छोड़ना होगा। फिलहाल छात्रों की समस्या दूर करने विवि प्रशासन ने कोई पहल नही की है।



