बिलासपुर

देबाशीष दत्ता की कप्तानी में नई टीम तैयार: स्वप्निल बलहाल संभालेंगे मीडिया का मोर्चा

​बिलासपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के जिला नेतृत्व ने संगठन को और अधिकदेबाशीष दत्ता की कप्तानी में नई टीम तैयार: स्वप्निल बलहाल संभालेंगे मीडिया का मोर्चा गतिशील और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से देबाशीष दत्ता को पूर्वी मंडल (बिलासपुर) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी सांगठनिक क्षमता और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

Advertisement

वही भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के सांगठनिक विस्तार के तहत बिलासपुर के पूर्वी मंडल में नई नियुक्तियाँ की गई हैं। संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए स्वप्निल बलहाल (बाला) को पूर्वी मंडल का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
​उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा और भाजयुमो के वरिष्ठ नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वप्निल बलहाल ने कहा, “संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा। मेरा मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं तथा संगठन की गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना होगा।”

Advertisement

​स्वप्निल की नियुक्ति पर पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन और साथी कार्यकर्ताओं के स्नेह को दिया है।

Related Articles

Back to top button