बिलासपुर

लंबे समय से बीमारी से था ग्रसित, फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…..

Advertisement

Advertisement

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – हिर्री थाना क्षेत्र के खरकेना गांव में एक 45 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस खरकेना के खार पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक दिलीप चतुर्वेदी लंबे समय से बीमारी से ग्रसित था। कल रात से ही मृतक बिना बताये घर से चला गया, इधर परिजन इधर-उधर ढूंढते रहे मगर दिलीप चतुर्वेदी नहीं मिला। सुबह ग्रामीणों ने देखा पेड़ पर लाश लटक रही है, वहीं इसकी सूचना परिजनों को दी।

फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिल्हा अस्पताल रवाना कर दिया। आत्महत्या की मामले में अक्सर देखा गया है कि अवसाद में धीरा व्यक्ति ऐसे कदम उठाने से भी नहीं डरता।

Related Articles

Back to top button