जांजगीर-चाम्पा

तेज रफ्तार वाहन पलटा, 30 से ज्यादा लोग थे सवार, 10 घायल, 4 की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा ज़िले के अकलतरा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। पिकनिक से लौट रहे लोगों से भरी पिकअप वाहन तेज़ रफ़्तार में पलट गई, जिसमें 10 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है।

Advertisement

हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के मोड़ पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 30 से ज़्यादा लोग पिकअप वाहन में सवार थे। सभी दल्हा पहाड़ घूमने गए थे और लौटते वक्त यह हादसा हुआ।

Advertisement

तेज़ रफ़्तार के कारण चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अकलतरा अस्पताल पहुँचाया गया।

फिलहाल अकलतरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button