जांजगीर-चाम्पा

अवैध वसूली की शिकायत पर एसपी का बड़ा एक्शन, आरक्षक निलंबित….

जांजगीर-चांपा – अवैध राशि की वसूली से जुड़ी गंभीर शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा ने तत्काल प्रभाव से एक आरक्षक को निलंबित कर दिया है।जानकारी के अनुसार आवेदक टी.आर. साहू, निवासी मड़वा द्वारा आरक्षक विनोद दिवाकर के खिलाफ रक्षित केंद्र में अवैध राशि की उगाही को लेकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रथम दृष्टया दोष पाए जाने पर आरक्षक क्रमांक 138 विनोद दिवाकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर-चांपा से संबद्ध कर दिया है।

Advertisement

Advertisement

एसपी द्वारा जारी आदेश में नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर को निर्देशित किया गया है कि वे पूर्व शिकायतों और वर्तमान शिकायत की प्रतिलिपि संलग्न कर मामले की प्राथमिक जांच गंभीरता से करते हुए 5 दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें

Related Articles

Back to top button