छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भाजपा नेता शेखर चंदेल ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात..

जांजगीर-चांपाः पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई और वरिष्ठ भाजपा नेता शेखर चंदेल ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली। उन्होंने जांजगीर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दी।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और (जीआरपी) के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Advertisement

घटना देर रात की बताई जा रही है, जिसके बाद स्थानीय लोगों को मामले की सूचना मिली और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोगों में शोक की लहर है।

Related Articles

Back to top button