रायपुर

ऑनलाइन ठगी का नया खेल! सोना खरीदने के बहाने ज्वेलर्स से करीब 2 लाख की ठगी, आरोपी फरार

(अजय श्रीवास्तव) : राजधानी रायपुर में ऑनलाइन ठगी का एक नया और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस बार शातिर ठगों ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का झांसा देकर एक ज्वेलर्स कारोबारी को करीब 2 लाख रुपये का चूना लगा दिया। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, ठग अजय ज्वेलर्स पहुंचा और सोना खरीदने के नाम पर पहले 76 हजार 500 रुपये और फिर 23 हजार 500 रुपये ऑनलाइन भुगतान किया। इसके बाद सोना पसंद नहीं आने का बहाना बनाकर उसे वापस कर दिया, जिस पर कारोबारी ने 23 हजार 500 रुपये ऑनलाइन लौटा दिए। अगले दिन आरोपी ने कारोबारी को झांसा दिया कि उसके खाते में साढ़े 3 लाख रुपये जमा हो गए हैं।

Advertisement

जब कारोबारी ने बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि रकम होल्ड पर है। इसके बाद जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के नाम पर कुल 1 लाख 99 हजार रुपये की ठगी कर फरार हो चुका है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल ट्रांजैक्शन के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button