रायपुर

अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में अव्यवस्था पर पुलिस का कड़ा अभियान, 695 बसों का जारी किया ई-चालान….

राजधानी रायपुर के भाठागांव अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में यात्रियों को हो रही असुविधा और ट्रैफिक अव्यवस्था को लेकर पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। तीन दिनों तक चलाए गए विशेष अभियान में 695 बसों पर ई-चालान जारी किया गया है।

Advertisement

रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड से प्रतिदिन लगभग 900 से अधिक बसों का संचालन होता है। बस चालकों द्वारा निर्धारित स्टॉपेज पर बस न रोककर कहीं भी यात्री उतारने-बिठाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. प्रशांत शुक्ला और उप पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर की टीम ने बस स्टैंड में अव्यवस्था को रोकने का अभियान चलाया।

Advertisement

 

तीन दिनों तक चले अभियान में भाठागांव बस स्टैंड और रिंग रोड 01 के किनारे अवैध पार्किंग करने वाली 676 बसों पर मोटरयान अधिनियम की धारा 122/177 के तहत ई-चालान बनाये गए। वहीं, रिंग रोड 01 पर 42 ई-रिक्शा, 22 कार और 27 मोटरसायकल पर भी कार्यवाही हुई।

 

पुलिस ने यह भी बताया कि टूरिज्म परमिट वाली बसों को बस स्टैंड से संचालन करने की अनुमति नहीं है। हाल ही में “हमसफर ट्रैवल्स” की टूरिज्म परमिट वाली बस को बस स्टैंड में खड़ा पाए जाने पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। भविष्य में ऐसे वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस ने बस चालकों से अपील की है कि बस स्टैंड में बसों को व्यवस्थित रूप से खड़ा करें, बाहर कहीं भी सवारी उतारने या बिठाने से बचें और टूरिज्म परमिट वाली बसों को नियम के अनुसार ही संचालित करें, यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button