रायपुर

पीडब्ल्यूडी इंजीनियर के घर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस….

रायपुर के टिकरापारा स्थित रावतपुरा फेस-1 में पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर देवेंद्र मत्स्यपाल के घर बड़ी चोरी की घटना सामने आई है।

Advertisement

चोरों ने उस समय घर को निशाना बनाया जब इंजीनियर अपने परिवार के साथ मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा गए हुए थे। चोरी में सोने के गहने, नकदी समेत लगभग 7 लाख रुपये के सामान की चोरी हुई है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनको गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button