छत्तीसगढ़

कारोबारी के घर ED-IT का छापा, दस्तावेजों की गहन जांच जारी

बलौदाबाजार में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय यानी ED और आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के जाने-माने कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकाने पर दबिश दी। कार्रवाई देर रात शुरू हुई और जांच एजेंसियों की टीम अब भी दस्तावेजों की बारीकी से जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक पीतल कारोबार से जुड़े राजकुमार सराफ के घर और अन्य दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। हालांकि यह कार्रवाई किस इनपुट या किस मामले के आधार पर की जा रही है, इसे लेकर ED और आयकर विभाग ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Advertisement

फिलहाल पूरे मामले को लेकर कारोबारियों में हलचल का माहौल है। बलौदाबाजार की इस हाई-प्रोफाइल रेड पर सभी की नजरें टिकी हैं। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही एजेंसियां पूरे मामले का खुलासा करेंगी।

Related Articles

Back to top button