रायपुर

ऑनलाइन सट्टा संचालित करते आरोपी गिरफ्तार, 2.55 लाख का मशरूका जब्त

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को लाखों रुपये नगदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार, थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोहका स्थित एक मकान में टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर टीम गठित की गई।

Advertisement

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रशांत शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी और थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की।रेड के दौरान आरोपी जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी 777 GRAND EXCHANGE और JMD BET आईडी के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेल रहा था और खिला रहा था।

Advertisement

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 लाख 80 हजार रुपये नगद, 3 मोबाइल फोन, 20 बैंक पासबुक, 10 चेकबुक, 14 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सट्टे का हिसाब-किताब रजिस्टर सहित कुल 2 लाख 55 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 और 8 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों की जांच कर रही है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button