बिलासपुर

केंद्रीय मंत्री के विरोध में बड़ी संख्या में तिफरा में काला लिबास पहनकर डटे रहे कांग्रेसी…..

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – ज़िला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बिलासपुर आगमन का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन में बिलासपुर, तखतपुर, बिल्हा, मस्तूरी,बेलतरा, कोटा, तिफरा, सँकरी, सिरगिट्टी, सीपत, रतनपुर, कोटा से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सहित विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

Advertisement


कांग्रेसी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का तिफरा में विरोध करते हुए ” स्मृति ईरानी गो बैक ” गो बैक के नारा लगाते रहे, कांग्रेस जन गले मे टमाटर,नीबु फल, सब्जियों की माला पहनकर, बढ़ती महंगाई और नरेंद्र मोदी के अकुशल आर्थिक प्रबन्धन का विरोध किया। इसमें बडी संख्या में महिला नेत्रियां शामिल हुई, हाथ मे तख्ती, सिलेंडर लेकर केंद्रीय मंत्री को उनके महंगाई विरोधी प्रदर्शन को याद दिलायी। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए तिफरा को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

Advertisement
Advertisement


विजय केशरवानी ने कहा स्मृति जुबिन ईरानी को उत्तर प्रदेश,गुजरात,उत्तराखण्ड जैसे राज्यो में हुंकार महतारी रैली करने की जरूरत है जहाँ बिलकसी बानो के रेपिस्टो के केस वापस लिये जा रहे है, हाथरस रेप ,हत्या कांड,उन्नाव रेप हत्या कांड ,के दोषियों को बचाया गया , भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिन्मयानन्द , पूर्व मंत्री राघव जी ,को छोड़ने का विरोध करे। जबकि छत्तीसगढ़ पूरे देश मे अपराध में निचले स्तर पर है।

Advertisement

धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक सिया राम कौशिक,मत्स्य बोर्ड उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, बेलतरा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ,चित्रकान्त श्रीवास,,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मी नाथ साहू, गीतांजलि कौशिक, नागेंद्र राय,जावेद मेमन, रमेश सूर्या,विनोद साहू,बिहारी देवांगन,झगरराम सूर्यवंशी,भुवनेश्वर यादव, सीमा घृतेश, नीरज जायसवाल, शिल्पी तिवारी,बिंदु जायसी,सुभाष ठाकुर,शेख निजामुद्दीन,राजेन्द्र वर्मा,हरमिन्दर शुक्ला,पंकज सिंह, राजाराम ठाकुर, जितेन्द्र पांडेय, संदीप यादव, नानक रेलवानी, मनोज पांडेय, बृजेश शर्मा, अनिल यादव,अभिषेक दुबे, शेरू खान, अजरा खान,अखिलेश गुप्ता,कांशी रात्रे,शोभा चाहिल,गौरव अग्रवाल, जितेंद्र कौशिक, सत्येंद्र सोनी, अमित यादव, शिव यादव, गौरव ठाकुर, लकी मिश्रा, नेहा लहरिया, अंजू सोनीबाबा खान शहजादा, रूपनारायण बच्छ, गणेश रजक, अतहर खान, रफीक खान,आशीष शर्मा, संजय यादव आदि उपस्थित थे ।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button