छत्तीसगढ़

विक्षिप्त महिला पहुंची आश्रम, समाजसेवी डी निहारिका राव और उनकी टीम ने किया सराहनीय पहल….

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर : तोरवा क्षेत्र में एक विक्षिप्त महिला पिछले 3 दिनों से इधर उधर भटक रही थी। महिला के तन पर कपड़े तक नहीं थे लेकिन कोई भी व्यक्ति उस महिला की मदद करने के लिए सामने नहीं आया 3 दिनों से महिला बिना कपड़ों के इतनी तेज धूप में तोरवा क्षेत्र में भटक रही थी।

Advertisement
Advertisement

महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है जब इस वृद्ध महिला पर समाजसेवी डी निहारिका राव की नजर पड़ी तब उन्होंने अपने साथियों के साथ महिला को पहले तो कपड़े प्रदान किए और उसके बाद महिला को विक्षिप्त महिला को राजकिशोर नगर स्थित आश्रम को सौंपा। देखा जाता है कि मानसिक रोगी महिलाओं की मदद के लिए ज्यादातर संस्था सामने नहीं आती।

Advertisement

समाजसेवी निहारिका राव ने आगे बढ़कर इस बीच महिला सहायता की है और उसे सकुशल वृद्ध आश्रम में सौपा है,जहाँ देखरेख में महिला का उपचार भी कराया जाएगा। जानकारी के मुताबिक महिला का नाम पिंकी है और वह अपना पता जबलपुर बता रही है,बरहाल इस नेक काम में समाजसेवी डी निहारिका राव के साथ नीरज गेमनानी, अमित लहरें, सितेंद गोरख का भी विशेष योगदान रहा।

Advertisement

समाज मे ऐसे विक्षिप्त लोगों की मदद करने की आवश्यकता है,इसमें एक कदम डी निहारिका राव और उनके साथियों का लोगों ने उठाया जिसके लिए आज बुद्धिजीवी वर्ग और अन्य लोग उनका अभिवादन कर रहे है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button