देश

मानसून ने दी, केरल में दस्तक… छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश को इंतजार

(शशि कोन्हेर) : भीषण गर्मी के बीच मानसून को लेकर मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। बेसब्री से हो रहा मानसून का इंतजार अब पूरा हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून आज (29 मई) को केरल में दस्तक दे चुका है।

Advertisement

इससे पहले खबर आई थी कि छह दिनों तक रुकने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिणी श्रीलंका से होते हुए केरल की ओर बढ़ने लग गया था।

Advertisement
Advertisement


दरअसल, मानसून की शुरुआत की सामान्य तिथि 1 जून थी, लेकिन मौसम विभाग ने इस बार मानसून को लेकर बताया था कि वो एक जून को नहीं बल्कि 27 मई को ही केरल में दस्तक दे देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Advertisement

वहीं अब दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अपनी सामान्य तिथि यानी 1 जून से तीन दिन पहले केरल में दस्तक दे चुका है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button