देश

सपा नेता आजम खान की तबीयत बिगड़ी, गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती….

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – सपा नेता आजम खान की तबीयत खराब हो गई है, उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहां पर उनका चल रहा है। बताया जा रहा है कि आजम खान को सांस लेने में परेशानी हो रही है। आजम को डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

Advertisement

अस्पताल सूत्रों ने बताया आजम खान को सांस लेने में परेशानी होने के चलते स्वजन ने उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया। अस्पताल में उनकी हालत भी स्थिर है। फिलहाल वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान काफी समय से जेल में बंद थे वहां पर भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इससे पहले उन्हें कोरोना हो गया था। उन्हें शनिवार देर शाम दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

मालूम हो कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य विधायक आजम खां 812 दिन बाद सीतापुर जिला जेल से हाल ही में रिहा हुए हैं। आजम खां के बड़े बेटे अदीब आजम सबसे पहले जेल पहुंचे थे। इसके बाद आजम खां के विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम खां के साथ सपा के विधायक आशु मालिक भी सीतापुर जेल पहुंच गए थे।

Advertisement

सपा विधायक आजम खां को रामपुर में विभिन्न मामलों में आरोपित होने के बाद 27 फरवरी 2020 में सीतापुर जिला जेल भेजा गया था। उनके साथ उनकी पत्नी डा तजीन फात्मा तथा छोटे पुत्र अब्दुल्ला आजम भी सीतापुर जेल भेजे गए थे। करीब 10 माह बाद पत्नी तजीन फात्मा को जमानत मिल गई थी। अब्दुल्ला आजम 15 जनवरी 2022 को रिहा हुए थे। जमानत मिलने के बाद आजम खां करीब 27 महीने बाद रिहा हो गए।

Advertisement

जिला जेल में बंद आजम खां ने विधानसभा चुनाव भी जेल से ही लड़ा। चुनाव जीतकर वह रामपुर सदर सीट से विधायक बने। बीते माह सपा विधायक से नेताओं की मुलाकात खासी चर्चा में रही। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव की मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम भी जिला जेल पहुंचे थे। इसी दौरान आजम खां ने सपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे विधायक रविदास मेहरोत्रा से मिलने से मना कर दिया था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button