देश

राहुल गांधी गये विदेश…अब 15 को करेंगे कांग्रेस के चुनाव प्रचार की शुरुआत..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली। अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब और गोवा में रैली करेंगे। राहुल गांधी 15 जनवरी को पंजाब और 16 जनवरी को गोवा में रैली करेंगे। हालांकि, राहुल गांधी निजी दौरे पर विदेश यात्रा पर चले गए हैं।

Advertisement

रणदीप सुरेजवाला का निशाना

Advertisement

विदेश यात्रा के कारण राहुल गांधी को विरोधियों द्वारा निशाने पर लिया जा रहा है। इसी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने निशाना साधा है। सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी विदेश यात्रा पर गए हैं। भाजपा और मीडिया को अनावश्यक अफवाह नहीं फैलानी चाहिए।

मोगा रैली रद

इससे पहले तीन जनवरी को पंजाब के मोगा में राहुल गांधी की जनसभा थी, लेकिन अब इसे रद कर दिया गया है। इस रैली के जरिए पंजाब में चुनावी कैंपेन की शुरुआत होनी थी। हालांकि, अब इसे स्थगित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button