रायगढ़

दर्शन में लिए जा रहे 10 लोगो से भरी एक कार बेकाबू होकर गिरी नाले में….

रायगढ़ – चंद्रपुर चंद्रहासिनी दर्शन के लिए जा रहे 10 लोंगों से भरी एक कार नाला में बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार सभी लोगों को हल्की चोंटे आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की गति तेज थी, इसलिए हादसा हुआ। कार में सवार लोग महासमुंद जिले के रहने वाले हैं। ये चंद्रपुर चंद्रहासिनी दर्शन के लिए गए थे जहां से करीब दोपहर ढाई बजे वापसी करने के दौरान घटना हुई।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि मारूति वेन तेज गति से आ रही थी और अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार सभी को मामूली चोटें आईं जिन्हे हादसे के बाद कार से बाहर निकाला गया और कार घटनास्थल पर ही पड़ी रही। सभी घायलों को तत्काल सारंगढ़ अस्पताल लाया गया जहां से उपचार के बाद सभी अपने घर चले गए। घायलों में बच्चे और महिलाए भी शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button