गरियाबंद

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 130 किलो गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद जिले की देवभोग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट नाका ग्राम खुटनांव के पास एमसीपी चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ।

Advertisement

तलाशी के दौरान वाहन में रखी 6 सफेद प्लास्टिक बोरियों से 130 किलो 160 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी राहुल पाण्डेय निवासी गाजीपुर उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही गांजा परिवहन में इस्तेमाल पिकअप वाहन क्रमांक UP 64 CT 5613 को भी जब्त किया गया है।

Advertisement

जप्त गांजा और वाहन की कुल कीमत लगभग 70 लाख 58 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ देवभोग थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। पिछले एक महीने में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे गांजा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button