गरियाबंदछत्तीसगढ़

चरित्र विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी महिलाएं हिरासत में.

गरियाबंद जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शोभा थाना क्षेत्र के गरीबा गांव में चरित्र को लेकर महिलाओ के बीच हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां दो महिलाओं ने मिलकर अपनी ही सहेली की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Advertisement

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी महिलाओं ने पहले पीड़िता के चरित्र पर आरोप लगाए और फिर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। इसके बाद डंडों से बेरहमी से पिटाई कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही शोभा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Advertisement

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी महिलाओं को हिरासत में लिया है। शोभा थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। उसका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button