गरियाबंद

तहसीलदार की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, टायर फटने से पेड़ से टकराई गाड़ी

गरियाबंद जिले में देवभोग तहसीलदार की स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा नेशनल हाईवे 130-सी पर उदंती पुल के पास हुआ, जहां टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक देवभोग तहसीलदार अजय चंद्रवंशी उस समय स्कॉर्पियो वाहन में सवार नहीं थे। वे पीछे दूसरी गाड़ी से आ रहे थे। इसी दौरान आगे चल रही स्कॉर्पियो का अचानक टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया।

Advertisement

हादसे में वाहन चालक को मामूली चोट आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि बड़ी दुर्घटना टल गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

Related Articles

Back to top button