बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस का ऑनलाइन सट्टे पर प्रहार, “खिलाड़ी बुक” पैनल संचालित करने वाले गिरफ्तार

बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “खिलाड़ी बुक” नामक पैनल से विभिन्न खेलों पर सट्टा खिलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंगला स्थित एचडीएफसी बैंक के पास मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई कर संतोष जसवानी, करन श्रीवास, आशीष जसवानी और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया।

Advertisement

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 27 एटीएम कार्ड, 13 लाख 48 हजार रुपये नगद, एक टाटा कार और एक स्कूटी जब्त की है। जप्त मशरूका की कुल कीमत 22 लाख 63 हजार रुपये बताई जा रही है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी संतोष जसवानी सट्टे की रकम आशीष जसवानी के माध्यम से आगे पहुंचाने का काम कर रहा था।

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7(2) और बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं बिलासपुर पुलिस बड़े और फरार सटोरियों के खिलाफ लगातार दबिश दे रही है। फरार आरोपी रोहित पंजवानी, सागर चेतवानी और राज चेतानी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button