जांजगीर-चाम्पा

डबल मर्डर से मचा हड़कंप, बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या….

जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां देर रात घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी गई।मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के खपरी गांव का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने संतराम साहू और उनकी पत्नी श्याम बाई साहू की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घर से करीब 70 से 80 हजार रुपए के जेवरात लूटकर फरार हो गए। महिला के गले से सोने का हार भी गायब मिला है।

Advertisement

घटनास्थल और सड़क पर खून से सने पैरों के निशान मिले हैं, वहीं पुलिस को मौके से होली का मुखौटा और नकली बाल भी बरामद हुए हैं, जिससे वारदात की साजिश और भी संदिग्ध हो गई है।बताया जा रहा है कि हाल ही में दंपती ने अपने पोते की शादी करवाई थी। घटना का खुलासा तब हुआ जब उनका बेटा सुबह घर पहुंचा और दोनों को खून से लथपथ हालत में पाया।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। एसपी विजय कुमार पांडेय ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस लूट और अन्य एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button