जांजगीर-चाम्पा

पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार….

जांजगीर-चांपा जिले के नैला चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मर्डर सामने आया है। ग्राम सिवनी-बोड़सरा के बीच स्थित खेत की ओर इंदिरा आवास मोहल्ले में पूर्व सरपंच के बेटे अर्जुन चौहान की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और सीएसपी कविता ठाकुर फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए।

Advertisement
घटनास्थल

शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि शराब पीने के बाद हुए आपसी विवाद में युवक की हत्या की गई फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button