बिलासपुर

तहसीलदार के आदेश की अनदेखी: सरकारी जमीन पर कब्जा बरकरार, प्रशासन पर उठे सवाल

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर जिले के सकरी तहसील क्षेत्र से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। जहां तहसीलदार न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद अब तक कब्जा नहीं हटाया गया है।आरोप है कि आनंदी बिल्डर्स के संचालक लल्लन तिवारी द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा गया है… और तय समय सीमा खत्म होने के बाद भी प्रशासनिक आदेश की अनदेखी जारी है। मामला सकरी तहसील के ग्राम चिचिरदा का है। जहां खसरा नंबर 601 की लगभग 2.84 एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर तहसीलदार न्यायालय ने 8 अक्टूबर 2025 को स्पष्ट आदेश जारी किया था।

Advertisement

इस आदेश में आनंदी बिल्डर्स के प्रोपराइटर लल्लन तिवारी को कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे।
साथ ही 30 मार्च 2026 तक कब्जा हटाकर न्यायालय में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया था। लेकिन तय समय सीमा गुजर जाने के बाद भी जमीन से कब्जा नहीं हटाया गया है।

Advertisement

प्रशासन ने अपने आदेश में साफ कहा था कि यदि निर्धारित समय में कब्जा नहीं हटाया गया। तो शासकीय खर्च पर अतिक्रमण हटाया जाएगा और उसका पूरा खर्च संबंधित पक्ष से राजस्व बकाया के रूप में वसूला जाएगा। इसके बावजूद आनंदी बिल्डर्स और उसके संचालक लल्लन तिवारी द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।जिससे प्रशासनिक कार्यवाही और आदेशों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब सख्त कार्रवाई करता है और क्या सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जा सकेगा या नहीं।फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि आखिर आदेश के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। हेडलाइन

Related Articles

Back to top button