एसपी विजय पाण्डेय का सख्त आदेश, अब बिना हेलमेट पुलिसकर्मी नहीं चला सकेंगे दोपहिया वाहन….

जांजगीर-चांपा – पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने सुरक्षा और अनुशासन दोनों को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। एसपी ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रक्षित केन्द्र, थाना, चौकी, यातायात शाखा और कार्यालयों में पदस्थ सभी अधिकारी और कर्मचारी 1 नवंबर 2025 से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चला सकेंगे।
एसपी विजय पाण्डेय ने आदेश में कहा है कि कई पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान या निजी कार्य से बाहर निकलते समय बिना हेलमेट के वाहन चलाते देखे जा रहे हैं, जो न केवल सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है बल्कि उनकी खुद की सुरक्षा के लिए भी खतरा है।
अब 1 नवंबर से यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना हेलमेट वाहन चलाते पाया गया तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने सभी इकाइयों के प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे सुनिश्चित करें कि अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारी इस आदेश का कड़ाई से पालन करें।यह कदम पुलिस विभाग में अनुशासन, सुरक्षा और जनता के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।




