जांजगीर-चाम्पा

अब अपराधियों की खैर नहीं! चांपा में लगे AI CCTV कैमरे, आईजी ने किया शुभारंभ

जांजगीर-चांपा जिले का चांपा शहर अब अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं रहेगा। मिशन ‘सिक्योर सिटी’ के तहत चांपा में हाईटेक निगरानी व्यवस्था शुरू की गई है। यहां 70 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें से 27 कैमरे अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से लैस हैं।यह सुरक्षा प्रणाली न केवल हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेगी बल्कि संदिग्धों की पहचान और ट्रैकिंग भी करेगी।

Advertisement

 

Advertisement

इस पहल का विधिवत शुभारंभ 18 जुलाई को चांपा थाना परिसर में किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला और जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

IG डॉ. शुक्ला ने कहा कि – “यह व्यवस्था न केवल अपराधियों पर अंकुश लगाएगी, बल्कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास को भी और मजबूत करेगी। चांपा की पहल आने वाले समय में प्रदेश के अन्य शहरों के लिए उदाहरण बनेगी।”

 

इस योजना को SDOP यदुमणि सिदार, थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता और डॉ. नरेश पटेल के नेतृत्व में व जनभागीदारी के सहयोग से सफल बनाया गया।AI से लैस कैमरे न केवल इंसानों और वाहनों की श्रेणी पहचानते हैं, बल्कि इन कैमरों में फेस रिकग्निशन, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान, और भीड़ नियंत्रण जैसे अत्याधुनिक फीचर्स भी मौजूद हैं।

 

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि कैमरों को चौराहों, बाजारों, संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इनकी निगरानी से अपराध की संभावना को समय रहते रोका जा सकेगा।

 

शहरवासियों, व्यापारी संघ, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की बड़ी भागीदारी इस लॉन्चिंग में देखने को मिली। इस मौके पर IG डॉ. संजीव शुक्ला ने यह भी निर्देश दिया कि – “कैमरों की नियमित देखरेख व समय-समय पर मेंटेनेंस सुनिश्चित किया जाए ताकि यह व्यवस्था लगातार प्रभावी बनी रहे।”

Related Articles

Back to top button