जांजगीर-चाम्पा

हसदेव नदी में पिकनिक के दौरान डूबे अंकुर कुशवाहा का शव बरामद, 2 दोस्त अब भी लापता, तलाश जारी

जांजगीर-चांपा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। शनिवार को हसदेव नदी में 5 दोस्तों के डूबने की घटना हुई। इसमें से एक युवक और एक युवती को बचा लिया गया है, जबकि रविवार को अंकुर कुशवाहा का शव नदी के बहाव में 15-17 किलोमीटर दूर कुदरी बैराज के पास पाया गया। दो अन्य दोस्त, स्वर्णरखा और आशीष भोई, अभी भी लापता हैं।

Advertisement

 

Advertisement

पांचों दोस्त पिकनिक मनाने के लिए देवरी गांव स्थित हसदेव नदी किनारे आए थे। शाम करीब 6 बजे नहाते समय तेज बहाव में वे बह गए। हल्का अंधेरा होने के कारण गहराई का अंदाजा नहीं हो सका। स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन केवल मोनिका सिन्हा और लक्ष्मी शंकर को ही सुरक्षित निकाला जा सका।

पंतोरा चौकी प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि रविवार सुबह से जिला बल (DDRF) और SDRF की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कुदरी बैराज के पास स्थानीय गोताखोरों को तैनात किया गया है और तलाशी में ड्रोन कैमरों की मदद भी ली जा रही है। 2-3 दिनों से लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है।

 

ASP उमेश कश्यप ने बताया कि सभी पीड़ित बिसलपुर में PSC की कोचिंग कर रहे थे और रविवार सुबह से SDRF टीम उन्हें ढूंढने में जुटी हुई है। अंकुर कुशवाहा की लाश मिल गई है, लेकिन स्वर्णरखा और आशीष भोई की तलाश जारी है। स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम लगातार तलाशी में लगी हुई है। नदी के तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर के कारण लोगों से अपील की गई है कि नदी के पास ना जाएं और सतर्क रहें।

Related Articles

Back to top button