रायपुर

जूक बार में युवक पर जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन अब भी फरार

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित जूक बार में पूर्व रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

मामला 21 सितंबर का है, जब प्रार्थी अज्जु पांडे जूक बार में खाना खा रहा था। इसी दौरान चार युवक—प्रेम कुमार वर्मा, पुलकित चंद्राकर, प्रखर चंद्राकर और मुकुल सोना—उससे ट्रांसपोर्टिंग के विवाद को लेकर भिड़ गए और गाली-गलौज करते हुए हत्या की नीयत से हमला कर दिया। आरोपियों ने हाथ-मुक्कों के साथ स्टील और प्लास्टिक की कुर्सी से वार कर अज्जु पांडे को गंभीर चोट पहुँचाई। फिलहाल घायल युवक का इलाज बालाजी अस्पताल, मोवा में जारी है।

Advertisement

 

पुलिस की कार्रवाई में फरार चल रहे आरोपी प्रेम कुमार वर्मा को 23 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। अन्य तीन आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

 

Related Articles

Back to top button