रायपुर

रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, ट्रेन से 6 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, एक तस्कर गिरफ्तार

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : रायपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई में मानव तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी, चाइल्ड हेल्पलाइन और बीबीए की संयुक्त टीम ने हावड़ा–मुंबई एक्सप्रेस में दबिश देकर 6 नाबालिग बच्चों को बरामद किया है। सभी बच्चे 12 से 16 वर्ष की उम्र के बताए जा रहे हैं और कोलकाता निवासी हैं।

Advertisement

टीम को सूचना मिली थी कि मानव तस्कर नाबालिगों को हावड़ा से मुंबई ले जा रहा है। इसके बाद संयुक्त टीम ने ट्रेन की एस-3 बोगी में दबिश दी, जहां से बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। मौके से एक आरोपी फिरोज अली मंडल को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक आरोपी बच्चों को मुंबई के एक होटल में काम कराने के लिए लेकर जा रहा था। इस मामले में जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ मानव तस्करी की गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बरामद बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button