रायपुर
पुलिस की “ऑपरेशन निश्चय” में बड़ी कार्रवाई, 9.22 ग्राम हेरोइन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी पुलिस ने “ऑपरेशन निश्चय” के तहत मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना टिकरापारा पुलिस ने देवपुरी स्थित कर्मा काम्पलेक्स के पास दबिश देकर 2 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 9.22 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा), एक डिजिटल तराजू और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल जप्त की गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम जागृत साहू (23) और सत्यम सिंह (24) हैं। दोनों के खिलाफ थाना टिकरापारा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




