रायपुर

अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

रायपुर में देर रात बड़ा सड़क हादसा सामने आया। शंकर नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर के पास रात करीब 9 बजे एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। अस्पताल में तीनों का इलाज जारी है।

Advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मौके पर स्थानीय उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने घायलों के हालचाल की जानकारी ली और आवश्यक मदद के निर्देश दिए।फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा कार के नियंत्रण खोने की वजह से हुआ बताया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button