जांजगीर-चाम्पा

युवती ने किया नाबालिग बालक से अनाचार, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

(आशीष मौर्य संपादक) : शादी का झांसा देकर नाबालिग बालक के साथ अनाचार के मामले में जांजगीर पुलिस ने 25 वर्षीय युवती को जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया है। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है,1 जुलाई को नाबालिग बालक के परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका नाबालिग बालक 28 जून से लापता है,आस पास तलाश की मगर कुछ पता नहीं चल सका,किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। जिसपर नाबालिग बालक का गुम इंसान दर्ज किया गया। पुलिस नाबालिग बालक की तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान तकनीकी सहायता से पता चला कि नाबालिग बालक जगदलपुर में है, सूचना पर पुलिस टीम जगदलपुर पहुंची। जहां से 25 वर्षीय युवती के कब्जे से नाबालिग को बरामद किया गया। जांजगीर पुलिस आरोपी युवती को जगदलपुर से थाने लेकर पहुंची और पूछताछ करने पर नाबालिग बालक को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ अनाचार की करने की बात स्वीकार की है जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisement

फ्री फायर गेम से बढ़ी दोस्ती हुआ प्यार : नाबालिक बालक से पूछताछ करने पर बताया कि वह फ्री फायर गेम खेल रहा था इस दौरान उसकी जान पहचान हुई और सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में बात होने लगी जिसके बात फोन नंबर भी एक – दूसरे को दिया गया। इस दौरान जून में युवती जांजगीर आकार नाबालिक बालक के घर पहुंची और परिजनों के सामने अपने प्यार का इजहार करते हुए शादी करने की बात कही। जिससे परिजनों ने युवती को मना करते हुए उसे जाने को बोला। जिसके बाद वह चली गई,जाते जाते नाबालिक बालक को प्यार करने की बात कही। जिसके कुछ दिन बाद नाबालिक बालक अपने घर से 50 हजार रुपए लेकर परिजनों को बिना बताए निकल गया था।

Advertisement

Related Articles

Back to top button