जांजगीर-चाम्पा

एसपी विजय पाण्डेय ने जनरल परेड का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया पुरस्कृत…

जांजगीर चांपा – रक्षित केंद्र जांजगीर में जनरल परेड का आयोजन किया गया, जिसमें नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और परेड का बारीकी से निरीक्षण किया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान श्री पाण्डेय ने उत्कृष्ट टर्नआउट का प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। साथ ही उन्होंने पुलिस जवानों को कानून व्यवस्था की ड्यूटी के दौरान डंडा रखने के निर्देश भी दिए।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने परेड में उपस्थित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन बनाए रखने, पारदर्शिता के साथ कार्य करने और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद श्री पाण्डेय ने रक्षित केंद्र के विभिन्न शाखाओं जैसे वाहन शाखा, स्टोर शाखा, आर्म्स शाखा और पुलिस कैंटीन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की स्थिति सुधारने, सामग्री के समुचित रख-रखाव और समय पर वितरण, हथियारों की सुरक्षा और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, डीएसपी जितेंद्र खूंटे, डीएसपी कविता ठाकुर एवं डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button