बिलासपुर

लोकस्वर की खबर का असर: व्यापार विहार की बदहाल सड़कों पर महापौर ने किया निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – लोकस्वर की खबर का असर हुआ है। व्यापार विहार की बदहाल सड़कों और जलजमाव की स्थिति को लेकर हमारी रिपोर्ट के बाद अब नगर निगम की नींद टूटी है। शुक्रवार की सुबह महापौर पूजा विधानी निगम अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं, और आवश्यक निर्देश दिये.

Advertisement

बिलासपुर की सबसे बड़ी थोक मंडी व्यापार विहार की है । जहां हर दिन करोड़ों रूपये का कारोबार होता है, लेकिन हालत ऐसी कि बारिश में यहां की सड़कें लबालब भर जाती हैं। लोकस्वर ने जब व्यापार विहार की तस्वीरें दिखाईं, तो शुक्रवार को महापौर पूजा विधानी मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों के साथ उन्होंने निरीक्षण तो किया, लेकिन उस वक्त अधिकांश दुकानें बंद थीं।

Advertisement

हाल ही में वाहन चालक दो युवक के गढ़े मे गिरने की एक घटना से यहां की व्यवस्था की पोल खुल गयी । बारिश के बाद सड़क और नाली में फर्क करना मुश्किल था। वही एक स्कूटी सवार महिला चलती सड़क से सीधे नाली में जा गिरी। लोगों ने किसी तरह से बाहर निकाला। मगर ये सवाल अभी भी वहीं खड़ा है आखिर इतने बड़े मार्केट में बुनियादी सुविधाओं का ये हाल क्यों? व्यापारियों का कहना है कि नालियों की सफाई तो जैसे नाम मात्र की होती है। ऊपर से उन पर डले भारी स्लैब निगम कर्मचारियों को अंदर झांकने भी नहीं देते। ऐसे में पानी का बहाव रुक जाता है और दुकान के सामने कीचड़ और बदबूदार पानी भर जाता है।

महापौर ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा भी दिया। लेकिन व्यापारियों की शिकायत यही है हर साल निरीक्षण होते हैं, वादे किए जाते हैं, लेकिन हालात वहीं के वहीं रह जाते हैं।व्यापार विहार को छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी थोक मंडियों में गिना जाता है….लेकिन यहां की सड़कें और नालियां बीते 20 साल से किसी प्रशासनिक करुणा की राह देख रही हैं। लोकस्वर की नजर इस मुद्दे पर बनी रहेगी, क्योंकि जब बात जनता की हो तो आवाज़ उठनी जरूरी है।

 

Related Articles

Back to top button