छत्तीसगढ़

मौसम अलर्ट : इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून अपने अलग ही रंग में है… कहीं भारी बारिश तो कहीं मौसम की बेरुख़ी। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिज़ाज बदलता रहेगा।

Advertisement

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय है, लेकिन इसका असर पूरे प्रदेश में समान रूप से नहीं दिख रहा है। दुर्ग, रायपुर और बस्तर जिलों में अगले 5 दिनों तक वर्षा की तीव्रता और वितरण में कमी रहने की संभावना जताई गई है। यानी इन क्षेत्रों में अब कुछ दिनों तक बारिश सीमित रह सकती है।

Advertisement

वहीं बिलासपुर और सरगुजा संभागों में बारिश का दौर थमने वाला नहीं है। अगले चार दिनों तक एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा जारी रह सकती है।पिछले 24 घंटों में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के एक-दो इलाकों में भारी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा हुई बिहारपुर में 10 सेमी, जबकि सकरी और डौरा कोचली में 9-9 सेमी बारिश दर्ज की गई।इसके अलावा अंबिकापुर, बलरामपुर, केल्हारी, पामगढ़, सूरजपुर, पेंड्रा सड़क जैसे इलाकों में 3 से 6 सेमी तक वर्षा हुई।

राज्य में फिलहाल एक नहीं बल्कि चार मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं:
1️⃣ उत्तर छत्तीसगढ़ और उसके आसपास चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो 5.8 किमी ऊँचाई तक फैला है।
2️⃣ मानसून द्रोणिका रेखा बीकानेर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।
3️⃣ एक और द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम यूपी से होते हुए उत्तर ओडिशा और उत्तर छत्तीसगढ़ तक फैली है।
4️⃣ जबकि चौथा सिस्टम अरब सागर से लेकर दक्षिण गुजरात, मध्य भारत होते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ तक फैला है।

12 जुलाई के लिए चेतावनी
👉 प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना।
👉 उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
👉 रायपुर शहर में भी दिन भर बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 24°C के आसपास रह सकता है।

13 और 14 जुलाई को भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।”तो छत्तीसगढ़ में कहीं राहत की फुहारें हैं तो कहीं उमस और इंतज़ार… लेकिन सावन की बारिश है जनाब, कब कहां कितनी बरस जाए – कहना मुश्किल है।

Related Articles

Back to top button