जांजगीर-चाम्पा

खेत में मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़ा, क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा.

जांजगीर जिले के कोटमीसोनार गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्रानाला बांध के पास एक खेत में मगरमच्छ दिखाई दिया। करीब 5 फीट लंबे मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

Advertisement

सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इसके बाद वन विभाग की मौजूदगी में मगरमच्छ को कोटमीसोनार स्थित क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा गया। बताया जा रहा है कि यह इलाका पहले भी मगरमच्छों के खुले में घूमने की घटनाओं को लेकर चर्चा में रह चुका है।

Advertisement

गौरतलब है कि कोटमीसोनार गांव में प्रदेश का एकमात्र क्रोकोडायल पार्क स्थित है, जहां बड़ी संख्या में मगरमच्छ मौजूद हैं। बारिश और जलस्तर बढ़ने के कारण मगरमच्छों के बाहर निकलने की आशंका बनी रहती है।फिलहाल मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है और वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button