देश
शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने संभाला मोर्चा
![](https://www.lokswar.in/wp-content/uploads/2023/10/image_editor_output_image-84563351-1696556664638-780x470.jpg)
जम्मू : शोपियां के अलशिपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।
भारतीय सुरक्षा बल और पुलिस पूरी ताकत से आतंकियों से मुकाबला करने में लगे हुए हैं।
कश्मीर पुलिस जोन ने सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट के जरिये जानकारी देते हुए कहा कि, शोपियां के अलशीपोरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल रखा है।